Connect with us

Loading Events

« All Events

  • This event has passed.

गुरुग्राम में 14 से 20 सितंबर तक आयोजित होगी राजयोगी प्रोफेसर ओंकार चंद जी के प्रेरक सत्रों की विशेष श्रृंखला

September 14 @ 6:00 pm - September 20 @ 8:00 pm

Free

GURUGRAM, Under the guidance and leadership of Rajyogini BK Kusum Didi, Incharge of Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya, Anubhuti Bhawan (DLF Phase-2, Gurugram), a citywide series of spiritual and life-management sessions is scheduled from September 14 to September 20 across multiple centers. The key speaker for this week-long initiative is renowned international motivational speaker and Editor of The World Renewal magazine, Rajyogi Professor Onkar Chand Ji from Mount Abu, Rajasthan. The series is curated to empower urban residents with practical tools to navigate daily stress, emotional exhaustion, anxiety, and overthinking, helping them anchor themselves in inner peace and clarity.

The series begins on September 14 (6:00 PM – 8:00 PM) at Angel House, Sushant Lok-2 (Sector 57) on the theme ‘Vighna Vinashak – The Power Within’. It will be followed by ‘The Art of Happy Living’ sessions on September 15 at DLF Phase-1 (near Silver Oaks Apartments) and September 16 at House No. 463, near Alpine School, Sector 56.

On September 17, Sushant Lok-1 (Block-C) will host a session on ‘Inner Strength & Emotional Resilience’, followed by ‘Overcoming Overthinking’ on September 18 at DLF Phase-1 (F-3/5).

The week concludes with a flagship two-day intensive, ‘From Inner Chaos to Inner Power’, featuring morning sessions at Ardee City (Sept 19) and Sector 51 (Sept 20), and evening sessions (6:00 PM – 8:00 PM) at the main center, Anubhuti Bhawan (K-11/26, DLF Phase-2).

Rajyogini BK Kusum Didi highlighted that while admission is completely free for all participants, prior registration is mandatory due to limited seating availability.

Brahma Kumaris to Host a Week-Long Transformational Spiritual Series Led by International Speaker Rajyogi Professor Onkar Chand Ji in Gurugram

गुरुग्राम में 14 से 20 सितंबर तक आयोजित होगी राजयोगी प्रोफेसर ओंकार चंद जी के प्रेरक सत्रों की विशेष श्रृंखला
गुरुग्राम, 10 सितंबर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विश्वविद्यालय, अनुभूति भवन (डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम) की शाखा प्रभारी राजयोगिनी बी.के. कुसुम दीदी के संयोजन व मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न सेवाकेंद्रों पर आगामी 14 से 20 सितंबर तक आध्यात्मिक एवं जीवन प्रबंधन सत्रों की एक विशेष श्रृंखला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस साप्ताहिक श्रृंखला के मुख्य वक्ता माउंट आबू (राजस्थान) से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रेरक वक्ता एवं ‘द वर्ल्ड रिन्यूअल’ पत्रिका के संपादक राजयोगी प्रोफेसर ओंकार चंद जी होंगे।
कार्यक्रमों की श्रृंखला का उद्देश्य शहरवासियों को रोजमर्रा की भागदौड़, तनाव, चिंता और अनियंत्रित विचारों से मुक्त कर आंतरिक शांति व मानसिक शक्ति का सशक्त अनुभव कराना है।
इस श्रृंखला के अंतर्गत 14 सितंबर को शाम 6 से 8 बजे एंजल हाउस, सुशांत लोक-2 (सेक्टर-57) में ‘विघ्न विनाशक – द पावर विदिन’ विषय से शुरुआत होगी।
इसके बाद 15 सितंबर शाम को डीएलएफ फेज-1 (सिल्वर ओक्स अपार्टमेंट के पास) तथा 16 सितंबर शाम को मकान नंबर 463, एल्पाइन स्कूल के पास स्थित सेक्टर-56 सेवाकेंद्र पर ‘द आर्ट ऑफ हैप्पी लिविंग’ (खुश रहने की कला) पर विशेष सत्र होंगे।
17 सितंबर शाम को सुशांत लोक-1 (ब्लॉक-सी) सेवाकेंद्र पर ‘इनर स्ट्रेंथ एंड इमोशनल रेजिलिएंस’ और 18 सितंबर शाम को डीएलएफ फेज-1 (एफ-3/5) सेवाकेंद्र पर ‘ओवरकमिंग ओवरथिंकिंग’ विषय पर परिचर्चा होगी।
इसके उपरांत 19 सितंबर की सुबह आर्डी सिटी व शाम को अनुभूति भवन में तथा 20 सितंबर की सुबह सेक्टर-51 व शाम को मुख्य केंद्र अनुभूति भवन (के-11/26, डीएलएफ फेज-2) में ‘फ्रॉम इनर केओस टू इनर पावर’ (मन की उलझनों से आत्मिक शक्ति तक) विषय पर दो-दिवसीय विशेष सत्र संपन्न होंगे।
राजयोगिनी बी.के. कुसुम दीदी ने बताया कि इन सभी सत्रों में सीमित सीटें होने के कारण अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है, यद्यपि सभी सत्रों में जनसाधारण के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Hashtags #BrahmaKumaris #Gurugram #RajyogaMeditation #InnerPeace #StressManagement #MentalWellbeing #ProfOnkarChand #AnubhutiBhawan #SpiritualGrowth #SelfTransformation #GurugramEvents #Mindfulness #PeaceOfMind

Details

Start:
September 14 @ 6:00 pm
End:
September 20 @ 8:00 pm
Cost:
Free

Organizer

Brahma Kumaris DLF Phase 2
Phone:
+919873969560
Website:
https://www.bkgurugram.com/